Exclusive: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी अपने ‘जिहाद’ वाले बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. एनडीटीवी को दिए सबसे पहले एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके बयानों को ट्विस्ट करके अलग तरीके से पेश किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों को सरकार और मीडिया ने बेबस बना दिया है. मदनी ने कहा कि वह अपने सारे विवादित बयानों पर कायम हैं और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है. इसके बाद मदनी इंटरव्यू बीच में ही छोड़ कर चले गए.

error: Content is protected !!