इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कही बातों का हवाला भी दिया. इसके ज़रिए उन्होंने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया.

पीएम मोदी ने सबसे पहले गायिका लता मंगेशकर की मृत्यु पर शोक अभिव्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को तेज़ गति मिलने से गरीबों को फायदा होने की बात कही.

प्रधानमंत्री ने कहा, ”आज ग़रीब का घर भी लाखों से ज़्यादा कीमत का बन रहा है. जो पक्का घर पाता है वो लखपति की श्रेणी में आ जाता है. देश के गरीब से गरीब के घर में शौचालय बना है. कौन खुश नहीं है. ग़रीब के घर में रोशनी होती है तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताकत देती है.”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करने सड़कों पर हैं।मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आख़िरी सहारा भी छिन सकता है।जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज़ को नज़रअंदाज़ किया गया।क्या मोदीजी अब सुनेंगे? या उन पर किसी “grip” की पकड़ बहुत मज़बूत है? मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।

error: Content is protected !!